कितनी अजीब है ये जिंदगी, यारों...
अजनबी बनकर आते हैं लोग
और अपने बनकर बिछड़ जाते हैं,
और हम यूँ ही मुस्कुराकर
अलविदा कह जाते हैं...
कितनी अजीब है ये जिंदगी, यारों,
जिसके हर मोड़ से बेखबर हैं हम,
पर यह हर किसी की अपनी दास्तां है।
लोग अनजाने में जुड़ जाते हैं,
एक-दूसरे के सफर में,
और अपनी हल्की-सी छाप छोड़ जाते हैं...
कितनी अजीब है ये जिंदगी, यारों,
अक्सर जिनसे मुलाकात हुआ करती है,
अचानक वो यादों के पिटारे में
सिमटकर रह जाते हैं,
और हम यूँ ही खामोश रहकर
वक्त के साथ आगे बढ़ जाते हैं...
कितनी अजीब है ये जिंदगी, यारों,
मिलते हैं... जुड़ते हैं... और बिछड़ जाते हैं,
ये सिलसिला उम्र भर चलता रहता है।
वक्त बदलता है, चेहरे बदलते हैं,
पर कुछ एहसास हमेशा वैसे ही रह जाते हैं...
— Gangu
