मेरा भारत
लेखिका: निशा कुमारी (Nisha Kumari)
कक्षा: 10 | Student Voices
भारत वह धरती है,
जहाँ वीरों ने जन्म लिया,
अपने साहस और बलिदानों से
इतिहास सुनहरा रच दिया।
यहाँ विविधता में एकता की
पहचान बसती है,
हर भाषा और हर संस्कृति में
भारत की आत्मा बसती है।
यहाँ की मिट्टी केवल
मिट्टी नहीं कहलाती,
वीरों के बलिदानों की गाथा
हर कण में समाती।
न कोई ऊँचा, न कोई नीचा,
सबसे पहले हम भारतीय हैं।
मैं इतिहास पढ़ने नहीं आई,
मैं नया इतिहास बनाने आई हूँ।
अपने कर्म और अपने हौसले से,
भारत का मान बढ़ाने आई हूँ।
सत्य का मार्ग अपनाऊँगी,
प्रेम का दीप जलाऊँगी।
देश की सेवा, मेरा संकल्प,
भारत का गौरव बढ़ाऊँगी।
जब तक साँसें चलती रहेंगी,
तिरंगे की शान बढ़ाती रहूँगी।
हर धड़कन बस यही कहेगी—
भारत से बढ़कर कुछ न होगा,
मेरा भारत सबसे प्यारा होगा।
